100 पर्यायवाची शब्द हिंदी में

100 पर्यायवाची शब्द हिंदी में

Rate this post

हिंदी व्याकरण में हम संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, अलंकार, अवयव, निबंध लेखन, शब्द परिचय, मुहावरे, पर्यायवाची शब्दों का अध्ययन करते हैं। हिंदी व्याकरण में इन सबका मूल है। हिंदी व्याकरण में पर्यायवाची शब्द महत्वपूर्ण हैं। हम इस ब्लॉग में 100 से अधिक पर्यायवाची शब्दों को जानना चाहते हैं, तो आपको इसे पूरा पढ़ना होगा।

हिंदी में एक ही अर्थ वाले शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं। ये शब्द एक दूसरे के सामान्य अर्थ के प्रतिष्ठान में प्रयोग किए जाते हैं, जो वाक्यों को प्रभावशाली और सुंदर बनाते हैं।

इस ब्लॉग में विभिन्न वर्गों में शब्दों को समूहबद्ध करके 100 से अधिक पर्यायवाची शब्दों की सूची बनाई गई है। इस सूची के अंत तक पढ़कर आप कई पर्यायवाची शब्दों को जान सकते हैं।

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

समान अर्थ वाले शब्दों को पर्यायवाची शब्द या समानार्थक शब्द कहते हैं। पर्यायवाची शब्द समान अर्थ वाले शब्दों को कहते हैं। आज हम 100 से ज्यादा पर्यायवाची शब्द लाये है –

पर्यायवाची शब्द

पर्यायवाची शब्द: परीक्षा की तैयारी के लिए इस लेख से समानार्थी शब्द डाउनलोड किए जा सकते हैं। 100 से अधिक पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabad) पढ़ सकते है और आपसे हमारा यही अनुरोध है आपका आप नोट डाउन जरूर करे |

  • अतिथि का पर्यायवाची– मेहमान ,पाहुन ,आगंतुक, अभ्यागत।
  • अश्व का पर्यायवाची- घोड़ा,आशुविमानक, तुरंग, घोटक, हय, तुरंगम, वाजि, सैंधव, रविपुत्र।
  • अधर्म का पर्यायवाची  पाप ,अनाचार, अनीत, अन्याय, अपकर्म, जुल्म।
  • उपवन – बाग, बगीचा, उद्यान, वाटिका, फुलवारी, गुलशन।
  • उत्तम का पर्यायवाची– श्रेष्ठ, उत्कृष्ट, प्रवर, प्रकृष्ट, बेहतरीन, अच्छा।
  • उत्थान का पर्यायवाची– उत्कर्ष, आरोह, चढ़ाव, उत्क्रमण, उन्नति, प्रगति, उन्नयन।
  • उदाहरण का पर्यायवाची– दृष्टांत, मिसाल, नजीर, नमूना।
  • उपकार का पर्यायवाची– भलाई, नेकी, हितसाधन, कल्याण, मदद, परोपकार।
  • उत्सव का पर्यायवाची– समारोह, पर्व, त्यौहार, जलसा, जश्न।
  • उदय का पर्यायवाची– प्रकट होना, आरोहण, चढ़ना।
  • अचल का पर्यायवाची  अडिग ,अटल ,स्थिर ,दृढ, अविचल।
  • अनुपम का पर्यायवाची  अनोखा, अनूठा, अपूर्व, अद्भुत, अद्वितीय, अतुल।
  • अमृत का पर्यायवाची– मधु, सुधा, पीयूष ,अमी, सोम ,सुरभोग।
  • अंबा का पर्यायवाची  माता, जननी, मां, जन्मदात्री, प्रसूता।
  • आश्रय का पर्यायवाची– अवलंब, सहारा, आधार, प्रश्रय, आसरा।

महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द

  • अस्त का पर्यायवाची– ओझल, गायब, छिपना, तिरोहित।
  • आँख का पर्यायवाची– नेत्र, नयन, चक्षु, दृग, लोचन, अक्षि, नजर, दृष्टि, विलोचन।
  • आँसू का पर्यायवाची– अश्रु, नयनजल, नेत्रनीर, नैत्रज, दृगजल, दृगम्बु।
  • कमर का पर्यायवाची– कटि, श्रोणि, लंक, मध्यांग।
  • आन का पर्यायवाची– प्रण, प्रतिज्ञा, हठ, शपथ, घोषणा, मर्यादा।
  • आभूषण का पर्यायवाची– जेवर, गहना, भूषण, आभरण, मंडन, अलंकार।
  • आत्मा का पर्यायवाची– चैतन्य, विभु, जीव, सर्वज्ञ, सर्वव्याप्त, देव, चेतनतत्त्व, अन्तःकरण।
  • कवि का पर्यायवाची– कल्पक, सृष्टा, काव्यकार, रचनाकार।
  • कामदेव का पर्यायवाची– काम, अनंग, मदन, मनोज, मन्मथ, कन्दर्प, स्मर, रतिपति, पुष्पधन्वी, मयन, मीनकेतु, पंचशर
  • अलंकार का पर्यायवाची – आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर।
  • अहंकार का पर्यायवाची – दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान।
  • अंधकार का पर्यायवाची – तम, अँधेरा, तिमिर, कुहा, कुहरा, कुहासा, धुन्ध, घना, गाढ़ा, प्रकाशहीन, नैराश्य, गहरा।
  • अरण्य का पर्यायवाची – जंगल, वन, कानन, अटवी, कान्तार, विपिन।
  • अंकुश का पर्यायवाची – नियंत्रण, पाबंदी, रोक, अंकुसी, दबाव, गजांकुश, हाथी को नियंत्रित करने की कील, नियंत्रित करने या रोकने का तरीका।
  • अंतरिक्ष का पर्यायवाची – खगोल, नभमंडल, गगनमंडल, आकाशमंडल।
  • कष्ट का पर्यायवाची– दुःख, दर्द, पीड़ा, मुसीबत, व्यथा, कठिनाई, व्याधि, कलेश, विषाद, संताप, वेदना, यातना, यंत्रणा, पीर, भीर, संकट, शोक, श्वेद, क्षोम, उत्पीड़न।

पर्यायवाची शब्द के उदाहरण

  • अनुमति का पर्यायवाची– इजाजत, आज्ञा, अनुज्ञा, मंजूरी, स्वीकृति।
  • अप्सरा का पर्यायवाची– देवांगना, सुरांगना, देवकन्या, सुखनिता, अरुणप्रिया।
  • अवनति का पर्यायवाची– अपकर्ष, ह्रास, गिराव, उतार।
  • उदास का पर्यायवाची– दुखी, रंजीदा, विरक्त, अनमना, अन्यमनस्क।
  • उद्देश्य का पर्यायवाची– लक्ष्य, ध्येय, हेतु, प्रयोजन।
  • किनारा का पर्यायवाची– तट, तीर, कूल, पुलिन, पर्यंत, बेलातट।
  • कुबेर का पर्यायवाची— यक्षराज, धनाधिप, धनद, धनपति।
  • आयुष्मान का पर्यायवाची – चिरंजीवी, दीर्घ, जीवी, शतायु ,दीर्घायु।
  • आदर्श का पर्यायवाची – प्रतिमान, मानक, प्रतिरूप ,नमूना।
  • आयु का पर्यायवाची  अवस्था, उम्र, वय, जीवनकाल, वयस्, जिन्दगी ।
  • आभूषण का पर्यायवाची – अलंकार, भूषण, गहना, आभरण, जेवर, टूम  ।
  • आँख का पर्यायवाची– नेत्र, नयन, चक्षु, दृग, लोचन, अक्षि, नजर, अक्ष, चश्म।
  • आकाश का पर्यायवाची नभ, अनन्तं, अभ्रं, पुष्कर, शून्य, तारापथ, अंतरिक्ष, आसमान, फलक, व्योम, दिव, खगोल, गगन, अम्बर।
  • आत्मा का पर्यायवाची – प्राणी, प्राण, जान, जीवन, चैतन्य, ब्रह्म, क्षेत्रज्ञ, सर्वज्ञ, सर्वव्याप्त, विभु, जीव ।
  • आयुष्मान का पर्यायवाची  चिरंजीव, दीर्घजीवी, शतायु, दाघायु। 
  • आदर्श का पर्यायवाची – प्रतिमान, मानक, प्रतिरूप, नमूना ।
  • आम का पर्यायवाची– अतिसौरभ, रसाल, फलराज, आम्र, सहकार, पिकबंधु, च्युतफल ।
  • कुत्ता का पर्यायवाची– श्वान, शुनक, गंडक, कूकर, श्वजन।
  • कलंक का पर्यायवाची– लांछन, दोष, दाग, तोहमत, धब्बा, कालिख पोतना।
  • क्रूर का पर्यायवाची– निष्ठुर, निर्मोही, बर्बर, नृशंस, निर्दयी।
  • कलश का पर्यायवाची– घट, घड़ा, गागर, गगरी, मटका, घटिका, कुंभ, कुट।
  • कपड़ा का पर्यायवाची– वस्त्र, चीर, वसन, अंबर, पट, कर्पट, दुकूल, परिधान।

Paryayvachi Shabd

  • कृष्ण का पर्यायवाची – श्याम, कन्हैया, वासुदेव, मोहन, राधास्वामी, नंदलाल, मुरलीधर, बनवारी, माधव, मधुसूदन, गिरिधर, गोपाल, गोपीवल्लभ।
  • कृतज्ञ का पर्यायवाची– आभारी, उपकृत, अनुगृहीत, कृतार्थ, ऋणी।
  • कृषक का पर्यायवाची– किसान, हलवाहा, भूमिसुत, खेतिहर, कृषिजीवी, हलधर, अन्नदाता, भूमिपुत्र।
  • क्रोध का पर्यायवाची– गुस्सा, रीस, अमर्ष, रोष, शेष, कोप, कोह, प्रतिघात।
  • कर्ज का पर्यायवाची– ऋण, उधार, देनदारी, देयता।
  • आश्रम का पर्यायवाची– कुटी, विहार, मठ, संघ, अखाड़ा।
  • आकाश का पर्यायवाची– नभ, अंबर, व्योम, गगन, अनंत, शून्य, तारापथ, अन्तरिक्ष, दुष्कर, आसमान, महानील, द्यौ, शून्यरव, दिव, अभ्र, सुखर्त्यन्, क्यित, विहायस, नाक, द्युस्।
  • अंतर्धान का पर्यायवाची – गायब, लुप्त, ओझल, अदृश्य।
  • अंबर का पर्यायवाची – आकाश, आसमान, गगन, फलक, नभ।
  • अंतर्गत का पर्यायवाची – शामिल, सम्मिलित, भीतर आया हुआ गुप्त।
  • अँधेरा का पर्यायवाची – तम, अंधकार, तिमिर, कुहा, कुहरा, कुहासा, धुन्ध, घना, गाढ़ा, प्रकाशहीन, नैराश्य, गहरा।
  • आम का पर्यायवाची– आम्र, रसाल, सहकार, अमृतफल, अम्बु, सौरभ, मादक।
  • एकान्त का पर्यायवाची– सूना, निर्जन, जनशून्य।
  • आदि का पर्यायवाची– प्रथम, आरम्भिक, पहला, अथ।
  • अहंकार का पर्यायवाची– दर्प, दम्भ, अभिमान, घमण्ड, गर्व, मद।
  • अतिथि का पर्यायवाची– मेहमान, पाहुना, आगंतुक, अभ्यागत, बटाऊ।
  • आनन्द का पर्यायवाची– आमोद, प्रमोद, प्रसन्नता, हर्ष, उल्लास, आह्लाद, मोद, मुद, खुशी, मजा, सुख, चैन, विहार।
  • आज्ञा का पर्यायवाची– आदेश, निदेश, हुक्म।
  • आयु का पर्यायवाची– उम्र, वय, अवस्था, जीवनकाल।
  • आचरण का पर्यायवाची– व्यवहार, चाल–चलन, बरताव।
  • इंद्र का पर्यायवाची– पुरंदर, शक्र,  शचिपति, सुरपति, देवराज, मघवा, देवेश, शतक्रतु, सुत्रामा, पर्वतारि, वीडौजा, कौशिक, शतमन्यु।
  • इंद्रधनुष का पर्यायवाची  सूरधनु, इंद्रायुध, शक्रचाप, सप्तवर्ण।
  • इंद्राणी का पर्यायवाची – पुलोमजा, शची, इन्द्रा, इंद्रवधू, ऐन्द्री।
  • इत्यादि का पर्यायवाची – आदि, प्रभृति, वगरैह।
  • इठलाना का पर्यायवाची – चोंचले करना, नखरे करना, इतराना, ऐंठना, हाव-भाव दिखाना, शान दिखाना, शेखी, मदांध मारना, तड़क-भड़क दिखाना, अकड़ना, मटकाना, चमकाना।
  • इनाम का पर्यायवाची – पुरस्कार, पारितोषिक, पारितोषित करना, बख्शीश।
  • इजाजत का पर्यायवाची – स्वीकृति, मंजूरी, अनुमति।

समानार्थी शब्द – Synonyms in Hindi

  • इज्जत का पर्यायवाची – मान, प्रतिष्ठा, आदर, आबरू।
  • इर्द-गिर्द का पर्यायवाची – मंडलाकार मार्ग में, चक्करदार रास्ते पर, घेरे में, चतुर्दिक, चारों दिशाओं में।
  • इशारा का पर्यायवाची – संकेत, इंगित, लक्ष्य, निर्देश।
  • इलजाम का पर्यायवाची – आरोप, लांछन, दोषारोपण, अभियोग।
  • ईर्ष्या का पर्यायवाची  स्पर्धा, मत्सर, डाह‌, जलन, कुढ़न।
  • कस्तूरी का पर्यायवाची– मृगनाभि, मृगमद, मदलता।
  • आयुष्मान का पर्यायवाची– चिरायु, दीर्घायु, चिरंजीव।
  • अंधकार का पर्यायवाची– तम, तिमिर, अँधेरा, अँधियारा, ध्वांत, तमिस्र, तमस।
  • अंधा का पर्यायवाची– नेत्रहीन, चक्षुहीन, विवेकशून्य, दृष्टिहीन।
  • ईश्वर का पर्यायवाची– परमात्मा, प्रभु, ईश, जगदीश, भगवान, परमेश्वर, जगदीश्वर, विधाता, दीनबन्धु, जगन्नाथ, हरि, राम, विश्वम्भर।
  • ईर्ष्या का पर्यायवाची– जलन, डाह, द्वेष, खार, रश्क, कुढ़न।
  • ईनाम का पर्यायवाची– उपहार, पुरस्कार, पारितोषिक, बख्शीश।
  • आदर्श का पर्यायवाची– मानक, प्रतिमान, नमूना, प्रतिरूप।
  • ऊँट का पर्यायवाची— उष्ट्र, क्रमलेक, मरुयान, लम्बोष्ठ, महाग्रीव।
  • आपत्ति का पर्यायवाची– आपदा, संकट, मुसीबत, विपत्ति।
  • ईमानदारी का पर्यायवाची– सदाशयता, निष्कपटता, दयानतदारी।

सारांश

आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम सभी ने जाना 100 पर्यायवाची शब्द हिंदी में हमे उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा यदि आपको पसंद आया है तो आप इसे शेयर करना मत भूले धन्यवाद !

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *